Madhubani News: भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व विधानपार्षद प्रो. विनोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से 1, अणे मार्ग स्थित लोकसेवक आवास (मुख्यमंत्री आवास) में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच मधुबनी जिले के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.
मुख्यमंत्री को भेंट की मिथिला पेंटिंग
मुलाकात के दौरान प्रो. विनोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिथिला पेंटिंग भेंट की. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ आत्मीय वातावरण में विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई.
मधुबनी के विकास पर हुई चर्चा
प्रो. विनोद कुमार सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले के चहुंमुखी विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से बातचीत की तथा निकट भविष्य में मधुबनी आने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया.
संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने प्रो. विनोद कुमार सिंह से पार्टी संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में अपने अनुभव का उपयोग करने का भी आग्रह किया. उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.
