कार के साथ विदेशी शराब जब्त, चालक फरार

भैरवस्थान पुलिस ने गुप्त सूचना पर एनएच 27 हैंठीवाली कट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 222 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

झंझारपुर. भैरवस्थान पुलिस ने गुप्त सूचना पर एनएच 27 हैंठीवाली कट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 222 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. कार फुलपरास की ओर से शराब लेकर दरभंगा की ओर जा रही थी. थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन चेंकिंग के दौरान पुलिस को देख फुलपरास की ओर से आ रहे महाराष्ट्र नम्बर की कार का चालक को रूकने के इशारा किया गया. चालक नजरअंदाज करते हुए कार की स्पीड और बढा दिया. विदेश्वरस्थान की ओर भागा. पुलिस पीछा तो धर्मा गैरेज के नजदीक कार छोड़कर चालक भाग खड़ा हुआ. कार की तलाशी लेने पर उसमें कुल 222 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. पुअनि रीचा कुमारी के आवेदन पर अज्ञात चालक एवं वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >