नगर परिषद के मोहना-कैथिनिया मुख्य थाना के समीप सड़क पर सुबह शाम मछली का बाजार लगाया जा रहा है.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
झंझारपुर. नगर परिषद के मोहना-कैथिनिया मुख्य थाना के समीप सड़क पर सुबह शाम मछली का बाजार लगाया जा रहा है. सड़क पर मछली दुकान से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. मछली दुकानदार अपना दायरा इतना बढ़ा लिया है. जिसकी वजह से आधा सड़क अतिक्रमित हो गया है. ग्राहकों की भीड़ और मछली बेचने वाले की डोंगी लगे रहने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सड़क पर जाम लगा रहता है. हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. पुलिस और प्रशासन भी मूकदर्शक बनी हुई है. जिन लोगों पर अतिक्रमण दूर करने की जवाब देही है, उनके सामने ही सड़क अतिक्रमित कर दुकान लगाया जा रहा है. मालूम हो कि झंझारपुर की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण किया गया. विदित हो कि सड़क अतिक्रमण होने से थाना के सामने स्थिति भयावह है. पूर्व में राम चौक पर मछली बाजार लगता था. वहां से शिफ्ट होकर औद्योगिक प्रांगण के अंदर मछली बाजार लगने लगा. औद्योगिक प्रांगण के जीर्णोद्धार का काम शुरू होते ही मछली बाजार को प्रांगण से बाहर कर दिया गया. आलम यह है कि सुबह शाम आधा सड़क मछली बेचने वालों के कारण वाहनों से जाम लगा रहता है. मछली विक्रेताओं का कहना है कि हमें प्रशासन कोई जगह दे. एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि चुनावी व्यस्तता थी. शीघ्र ही अभियान चला कर मछली बाजार स्थित सड़क अतिक्रमण के अलावे अन्य जगहों पर भी सड़क अतिक्रमण को हटाया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।