Madhubani News : छेड़छाड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेनीपट्टी. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि बेनीपट्टी थाना के गम्हरिया निवासी सदाम राइन काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा था और छेड़छाड़ भी करता था. बीते 17 सितंबर की रात वह अपने घर में सोयी हुई थी तो अचानक आरोपी घर में घुस गया के कपड़े फार दिये. इस क्रम में शोर मचाने पर सास दौड़ते हुए आई और आरोपी का कपड़ा पीछे से पकड़ खींचने लगीं. शोरशराबा होने पर ससुर सहित कुछ ग्रामीण जुटे और युवक को रस्सी से बांध दिया. इस मामले में पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >