घर में घुसकर सास-बहू को मारा चाकू

रानीपट्टी गांव निवासी किरण कुमारी ने चाकू मारकर जख्मी कर लाखों रुपये की लूटपाट के आरोप में लक्ष्मण राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

हरलाखी . थाना क्षेत्र के रानीपट्टी गांव निवासी किरण कुमारी ने चाकू मारकर जख्मी कर लाखों रुपये की लूटपाट करने के आरोप में ग्रामीण लक्ष्मण राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता मेन गेट बंद कर अपने बच्चे को सास के पास रखकर स्नान करने लगी. इसी क्रम में पीछे का दीवार फांदकर ग्रामीण लक्ष्मण राय आकर पहले सास को मारपीट कर जख्मी किया. जब शोर मचाने का प्रयास किया तो वह किरण देवी के उपर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. चाकू गर्दन, मुंह और सिर पर लगा, जिसके बाद काफी खून बहने लगा. कहा गया है कि जख्मी महिला के पति बीओबी का सीएसपी शाखा चलाता है और ग्राहक के लिए बैंक से तीन लाख रुपये का बैग रख कर कुछ पैसा लेकर अपने शाखा पर चला गया. इसी दौरान आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी गोदरेज से तीन लाख रुपये, मंगलसूत्र, अंगूठी भी लूट कर भाग गया. फिर ग्रामीणों के सहयोग से दोनों जख्मी को सीएचसी उमगांव में भर्ती कराया गया. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >