लदनियां: प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ.धनंजय कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, समस्तीपुर हुआ स्थानांतरण

लदनियां प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ धनंजय कुमार का समस्तीपुर तबादला, कर्मियों ने दी विदाई। उन्होंने कहा मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।

Ladania Bpm Farewell: लदनियां स्थित जीविका कार्यालय में मंगलवार देर शाम प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) डॉ.धनंजय कुमार के समस्तीपुर स्थानांतरित होने पर कर्मियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर फूलमाला, बुके तथा अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया. मूल रूप से दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत धनौली गांव निवासी डॉ.धनंजय ने सितंबर 2022 में लदनियां में बीपीएम के रूप में कार्यभार संभाला था. उनका तबादला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड में हुआ है.

लदनियां में तीन वर्षों के सफल कार्यकाल की उपलब्धियां

अपने तीन वर्ष से अधिक के कार्यकाल के दौरान डॉ.धनंजय ने कई उल्लेखनीय कार्य किए:

  • महिला संवाद व लाभ: वर्ष 2024 में महिला संवाद के तहत 161 ग्राम संगठनों में कार्यक्रम आयोजित कर 43,197 जीविका दीदियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाया.
  • रोजगार मेला: लदनियां में पहली बार रोजगार मेले का आयोजन कराकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा.
  • कार्यालय आवंटन: विश्वास जीविका समिति (महथा) को टीपीसी भवन तथा प्रकाश जीविका समिति (खाजेडीह) को पुराने पंचायत भवन का कार्यालय हेतु आवंटन कराया.
  • निबंधन: प्रकाश जीविका संकुल स्तरीय संघ तथा हिंदुस्तान जीविका संकुल स्तरीय संघ का सहकारिता विभाग में निबंधन कराया.

'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता'

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए डॉ.धनंजय कुमार ने कहा कि स्थानांतरण सेवा काल की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. उन्होंने कर्मियों को सीख देते हुए कहा कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसलिए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें.

इस अवसर पर कारी ठाकुर, हरिओम सिंह, दिलीप कुमार मंडल, गीता देवी, आलोक कुमार मांझी, नीलम कुमारी, रमेश कुमार सिंह, अध्यक्ष शीला देवी समेत दर्जनों कर्मी व जीविका मित्र मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: सकरी: सरिसब पाही में गुरु पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, महंत शंकर दास महाराज ने बताया गुरु का महत्व


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >