शहरी क्षेत्र में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

तटबंध निर्माण कार्य को लेकर जयनगर शहरी क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

जयनगर . तटबंध निर्माण कार्य को लेकर जयनगर शहरी क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता वरुण कुमार ने दी है. बताया कि तटबंध निर्माण को लेकर बिजली पोल संबंधित कार्य को लेकर मंगलवार की सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक लगभग तीन घंटे जयनगर शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. ज्ञात हो कि कमला तटबंध निर्माण को लेकर जगह-जगह बांध की ऊंचाई होने से बिजली पोल व हाई टेंशन तार काफी नीचे आ गया है. इस कारण विभाग द्वारा सुरक्षा दृष्टिकोण से मंगलवार को शहरी क्षेत्रों में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >