डॉ शशि भूषण कुमार भूगोल विभागाध्यक्ष के पद पर योगदान किया

डॉ शशि भूषण कुमार ने मंगलवार को आर के कॉलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष के पद पर योगदान किया.

मधुबनी. डॉ शशि भूषण कुमार ने मंगलवार को आर के कॉलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष के पद पर योगदान किया. योगदान के समय महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र संघ के सदस्य उपस्थित थे. डॉ कुमार के योगदान करने के मौके पर महाविद्यालय के भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ रियाज अंसारी ने कहा कि डॉक्टर शशि भूषण कुमार का आरके कॉलेज के विभागाध्यक्ष पद से 2 वर्ष पहले डीबी कॉलेज जयनगर में स्थानांतरण हुआ था. लेकिन अब ये फिर से हम ही लोगों के बीच इस महाविद्यालय में भूगोल के विभागाध्यक्ष पद पर पदासीन हो गए हैं. महाविद्यालय में इनके योगदान करने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई लिखाई में सकारात्मक मार्गदर्शन मिलेगा. डॉ शशि भूषण कुमार के पुनः आरके कॉलेज में योगदान करने पर आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार मंडल डी एन वाई कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर प्रसाद डॉ उपेंद्र केसरी आरके कॉलेज के शिक्षक डॉ अवधेश कुमार डॉ मनोज कुमार साह डॉ विपिन कुमार डॉ एस के सत्या शिक्षा शास्त्र के डॉ मृणाल कुमार झा छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष यादव उमेश सिंह बैजनाथ कमलेश आदि ने शुभकामना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >