Madhubani News: मधवापुर प्रखंड क्षेत्र की बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बासुकी परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों ने स्टॉल लगाए. इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया.
डीएम और एसपी ने किया शिविर का निरीक्षण
सहयोग शिविर में जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार पहुंचे. डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों से योजनाओं की प्रगति तथा प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की जानकारी ली.
इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
यह भी पढ़ें: सहयोग पोर्टल की शिकायत पर योगापट्टी में दो निजी नर्सिंग होम सील
जनता से रूबरू हुए डीएम
शिविर में अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. लोगों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर डीएम के समक्ष रखे.
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
सहयोग शिविर में बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, सीओ सुनील कुमार, बीएओ रतीश झा, सीएचसी प्रभारी डॉ. कामेश्वर महतो, एमओ श्रीकांत कुमार रंजन, बीपीआरओ अशोक कुमार सिंह, पंचायत के मुखिया सुरेश कामत, पूर्व मुखिया राज किशोर यादव, अमरेंद्र राय, आत्माध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
