Madhubani News : प्रखंड कार्य समिति की बैठक में शिक्षकों की समस्या पर हुई चर्चा

अनुमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड कार्य समिति की बैठक हुई.

फुलपरास. अनुमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड कार्य समिति की बैठक हुई. मीटिंग में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह राज्य संघ के वरीय उपाध्यक्ष सूर्य नारायण यादव के कहा कि आज शिक्षकों की एक जुटता के बल पर फुलपरास प्रखंड के सभी शिक्षकों का एमएसीपी का वेतन निर्धारित निशुल्क संभव हो सका है. स्थानीय संघ भवन का जीर्णोद्धार एवं ऊपरी मंजिल पर सभा भवन का निर्माण भी आपसी सहयोग से करने का आह्वान किया. संघ के संरक्षक मानवेंद्र कुमार नवीन ने कहा कि शिक्षकों का एमएसीपी नहीं मिल रहा है. बैठक में राधेश्याम सिंह, जीबछ कुमार यादव, रामकृष्ण यादव, प्रमोद कुमार यादव, हरिनारायण राम, दिलीप कापड, अतुल नाथ, भूपेंद्र कुमार, रामसकल राम, महेंद्र नारायण झा, जिवेंद्र कुमार हिमांशु, गंगा प्रसाद यादव, कौशलेंद्र कुमार, कमलेश कैवाद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >