मधुबनी: सौराठ के देवराज का कमाल, IIT एडवांस में ऑल इंडिया 119वीं रैंक

मधुबनी के सौराठ गांव के देवराज ने IIT Advanced 2026 में देशभर में 119वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. पढ़ें पूरी खबर…

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी जिले के सौराठ गांव निवासी देवराज ने IIT Advanced परीक्षा में देशभर में 119वीं रैंक हासिल कर परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.

देवराज, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक संजय कुमार उर्फ बबलू झा और ज्योति कुमारी के पुत्र हैं. बेटे की उपलब्धि पर परिवार ने खुशी जताते हुए इसे उसकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया है.

IIT Main में भी रहा शानदार प्रदर्शन

IIT Advanced से पहले देवराज ने IIT Main परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था. इस वर्ष उन्हें 99.74 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त हुए थे. उनकी इस उपलब्धि को लेकर शिक्षकों और परिजनों में भी गर्व का माहौल है.

IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस पढ़ने का लक्ष्य

देवराज ने बताया कि उनका सपना IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना है. उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय

देवराज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को दिया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

उनकी सफलता पर गांव और समाज के लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >