पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

मिनती रतौली के पास एक बगीचे में आम के पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया है.

मधवापुर . साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित मिनती रतौली के पास एक बगीचे में आम के पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव की पहचान मिनती गांव निवासी भोगेंद्र ठाकुर के करीब 23 वर्षीय पुत्र राहुल ठाकुर के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया में जुट गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब ग्रामीण बगीचे की ओर गए तो पेड़ पर फंदे से लटका शव देखकर गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही बगीचे में दर्जनों लोग घटनास्थल पर जुट गए. इस संबंध में मृतक के परिजन व ग्रामीणों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >