विश्व संगीत दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विश्व संगीत दिवस के अवसर पर बीते शुक्रवार की शाम जागरण संगीत कला महाविद्यालय बाबू साहब चौक में संगीत संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मधुबनी. विश्व संगीत दिवस के अवसर पर बीते शुक्रवार की शाम जागरण संगीत कला महाविद्यालय बाबू साहब चौक में संगीत संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित संगीत शिक्षक डॉ. शिव नारायण मिश्रा एवं संगीत शिक्षिका प्रेरणा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर शीतल, मानसी, रूपांजलि, चंदा ने स्वागत गीत प्रस्तुत की. कार्यक्रम में दीपू कुमार, तुलसी कुमारी, विवेक कुमार, रेणु कुमारी, शिवांश मिश्रा, प्रद्युम्न मिश्रा, कमलेश कुमार झा, रेणु कुमारी, पूजा कुमारी सहित कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. मंच संचालन वंदना कुमारी ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >