Bihar Crime News: मधुबनी में लोजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों की गोलियों से थर्रा गया पूरा इलाका

Bihar Crime News: मधुबने जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब बाइक सवार अपराधियों के गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा गया.

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर अपराधियों ने लोजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. राजनगर थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा गया. घटना के दौरान गोली की आवाज सुनकर इधर-उधर लोग भागने लगे. अपराधियों ने जिस व्यक्ति पर हमला किया है, वह लोजपा के प्रदेश सचिव पप्पू पासवान हैं. पुलिस का कहना है कि वह जमीन का भी कारोबार करते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लोजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग

पप्पू पासवान जमीन कारोबार से भी जुड़े हैं, जिनके ऊपर अपराधियों ने गोली चलायी. इस घटना में लोजपा नेता बाल-बाल बच गये. बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की. यह घटना करीब दिन के 11 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. यह घटना उस वक्त की है जब लोजपा नेता पप्पू पासवान जितवारपुर गांव स्थित प्राचीन भैरव नाथ महादेव के मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे. तभी दो बाइक सवार कुल 5 अपराधी वहां पहुंचे और बंदूक निकालकर गोली भरने लगे. पप्पू पासवान की नजर जैसे ही इन अपराधियों पर पड़ी, वे अपनी कार में घुस गये और किसी तरह वहां से तेजी से घर की ओर भाग निकले.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पप्पू पासवान को मंदिर से भागता देखकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अपराधी मंदिर की गेट के पास से पीछा करते हुए जितवारपुर मुख्य सड़क के पास पहुंचे और वहां भी पप्पू पासवान की कार पर फायरिंग की. जिसके बाद पप्पू पासवान गाड़ी लेकर लहरियागंज स्थित अपने घर के पास पहुंच गये. उनके घर के आसपास लोगों की भीड़ को देखकर अपराधी वहां से भाग निकले और लोजपा नेता की जान बच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

Also Read: Bihar News: औरंगाबाद पुलस और एसटीएफ की टीम ने की छापेमारी, हथियार- कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >