तेज रफ्तार पिकअप वैन की ठोकर से बाइक सवार घायल

सोइलीघाट के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार में जा रही एक पिकअप वैन ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी.

बेनीपट्टी. स्थानीय थाना के बसैठ-बेनीपट्टी एसएच 52 मुख्य सड़क पर सोइलीघाट के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार में जा रही एक पिकअप वैन ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिये डीएमसीएच दरभंगा के लिये रेफर कर दिया. घायल की पहचान बेनीपट्टी थाना के गंगुली पंचायत के अंधरी गांव निवासी मो. अतीक 21 वर्ष के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि घायल मो. अतीक किसी कार्य से अपनी बाइक से बनकट्टा आया हुआ था. इसी क्रम में वह घूमने के लिये सोइलीघाट गया था. इस बीच सोइलीघाट के पास एक पिकअप वैन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी. बताया जा रहा है कि ठोकर मारने के बाद स्थानीय लोगों ने चालक सहित पिकअप वैन को पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची बेनीपट्टी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप वैन को जब्त कर थाने ले आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >