Madhubani News: बेनीपट्टी प्रखंड के नगवास स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय को अब सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के रूप में विकसित कर दिया गया है. रविवार को विद्यालय के नए स्वरूप का विधिवत उद्घाटन किया गया. राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत भागलपुर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश के 551 विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का ऑनलाइन उद्घाटन किया.
बड़ी स्क्रीन पर देखा गया लाइव उद्घाटन
विद्यालय परिसर में प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला.
स्थानीय स्तर पर उद्घाटन शिलापट्ट का अनावरण भाजपा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) घनश्याम ठाकुर ने किया.
आधुनिक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मॉडल स्कूल की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की मजबूत आधारशिला है और सरकार प्रदेश में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है.
जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद
इस अवसर पर बीपीआरओ सह प्रभारी बीईओ मधुकर कुमार, आरडीओ अकरम नजफी, जिला परिषद सदस्या ज्योति देवी, मुखिया सुष्मिता कुमारी, प्रदीप झा बासु, पंचायत समिति सदस्य प्रभावती देवी, प्रधानाध्यापक शिवा कुमार, शिक्षक विद्यापति यादव, सुरेंद्र कुमार सुमन, पिंकू पासवान, पूर्व सरपंच उपेंद्र कुमार सिंह, रमण साह, चंदन सिंह, नरेश चौधरी, दुःखी पासवान, गोपाल मुखिया, अवधेश साफी, नरेश प्रसाद चौधरी सहित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, ग्रामीण, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
