ऑटो नहीं रोकने पर चालक की बेरहमी से पिटाई, परिवार के सामने मारपीट से मचा हड़कंप

मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक पर जानलेवा हमला हुआ. परिवार के सामने हुई मारपीट में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस जांच में जुटी है.

Madhubani News: अरेर थाना क्षेत्र के बिजलपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एनएच-527बी पर रविवार दोपहर एक ऑटो चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

घायल की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव निवासी प्रमोद कुमार साह के रूप में हुई है.

परिवार के साथ लौट रहे चालक पर हमला

जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार साह अपने परिवार के साथ कपिलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे. वहां से लौटने के दौरान बिजलपुरा प्राथमिक विद्यालय के पास धोड़ाई दास पोखर के निकट कुछ युवकों ने ऑटो रोकने का इशारा किया.

परिवार साथ होने के कारण चालक ने ऑटो नहीं रोका. आरोप है कि इससे नाराज दो युवकों ने पीछा कर चालक के साथ मारपीट कर दी.

दो युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप

घायल चालक ने मारपीट करने वाले युवकों की पहचान उसी गांव के महादेव कुमार और विनोद कुमार के रूप में की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें: उमगांव में भीषण आग के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लाख रुपये नकद समेत लाखों की संपत्ति राख

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >