Crime News कार से 5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

48 वीं बटालियन एसएसबी के जवान व स्थानीय थाना पुलिस द्वारा सीमा पर की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक कार से 5 किलो गांजा बरामद किया.

Crime News. मधवापुर. इंडो नेपाल सीमा पर मधवापुर में तैनात 48 वीं बटालियन एसएसबी के जवान व स्थानीय थाना पुलिस द्वारा सीमा पर की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक कार से 5 किलो गांजा बरामद किया. यह कार्रवाई सीमा स्तंभ से लगभग 5 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में गांधी चौक के पास की गयी. हालांकि तस्कर गाड़ी को छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला. इस अभियान में एसएसबी के इंस्पेक्टर ऋषिकेश कुमार व मधवापुर थाना के एसआई अरविंद कुमार के साथ सशस्त्र बल मौजूद थे. अग्रेतर कार्रवाई हेतु बरामद गांजा व कार को मधवापुर पुलिस के हवाले किये जाने की कार्रवाई की जा रही है. एसएसबी 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >