21 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीओपी दिघीया के जवानों ने 21 किलो गांजा जब्त किया.

हरलाखी . भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीओपी दिघीया के जवानों ने 21 किलो गांजा जब्त किया. इसे आगे की कार्रवाई के लिए हरलाखी थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरौन कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील दत्त के निर्देश पर दिघीया बीओपी प्रभारी उप निरीक्षक अनंता कुमार बौरा के अगुवाई में नाका टीम में शामिल एसएसबी जवान मुस्तैद थे. इसी क्रम में नेपाल से गांजा लेकर आ रहे तस्कर ने एसएसबी को दूर से ही देख गांजे को पटक कर वापस नेपाल भाग गये. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >