मधुबनी : बीते 26 जनवरी को तिलक चौक के समीप व्यवसायी दिनेश प्रसाद गुप्ता एवं उनके परिवार पर असामाजिक तत्वों द्वारा किये गये मारपीट व दुकान में लूटपाट के मामलों में एफ आई आर दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण आम लोगो ने 3 फरवरी को मधुबनी बंद का निर्णय लिया है. इसे लेकर शनिवार को तिलक चौक पर गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में आम लोगों की बैठक हुई.
बैठक में श्री गुप्ता के साथ मो.दुलारे, मो.प्यारे, मो.सितारे सहित 25 – 30 अन्य लोगों द्वारा की गई मारपीट पर आक्रोश व्यक्त की गयी. इस अवसर पर अमरेश श्रीवास्तव ने कहा कि तिलक चौक एक माडल चौक है. जहां सभी संप्रदाय के लोग आपस में मिलकर रहते हैं. उन्होने कहा कि कुछ लोगों का एक गैंग बनता जा रहा है जो शराब पीकर हंगामा खड़ा करता है, और रोके जाने पर इस तरह से मारपीट करता है.
वहीं दीनदयाल साह ने कहा कि गुंडागर्दी के खिलाफ मधुबनी बंद ऐतिहासिक होगा. उपस्थित लोगों ने आम आवाम से बन्द को सफल बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर उमा शंकर गुप्ता, मदन श्रीवास्तव, अरूण प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, सुरेश प्रसाद, संजय गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, तरूण प्रभाकर, ज्योति प्रसाद, राजेन्द्र राय, सहित दर्जनों व्यक्ति शामिल रहे.
