पांच लोग अब भी फरार, नेपाल में छिपे होने की जतायी जा रही आशंका
मधुबनी : बासोपट्टी थाना क्षेत्र में रविवार 22 दिसम्बर को हुए पूर्व मुखिया पवन यादव को अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या किये जाने के मामले में मृतक पवन यादव के पिता ने थाना को दिये आवेदन में हत्या करने वाले नौ लागों को नामजद किया था. एसडीपीओ जयनगर सुमित कुमार के नेतृतव में गठित विशेश जांच दल ने घटना के 24 घंटे के अंदर तीन नामजद अपराधियां कसे गिरफ्तार कर लिया है.
उक्त जानकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश ने प्रेसवार्ता में कही. एसपर ने बताया कि विशेष जांच दल ने मधेश्वर यादव, बिल्टू दास एवं श्याम साह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से मैगजीन एवं एक जिंदा गोलीबरामद हुआ हे. गिरफ्तार दो अपराधी बिल्टू दास एवं श्याम साह हरलाखी थाना के कमलावरपट्टी का निवासी है. जबकि मधेश्वर यादव ग्राम मढ़िया थाना बासोपट्टी का निवासी है.
वर्चस्व की लड़ाई में हुई हत्या : एसपी डा़ सत्यप्रकाश ने बताया किमुखिया पवन यादव की हत्या वर्चस्व की लड़ाई में की गयी है. गांव के ही देवनारायण यादव ऊर्फ जाम यादव से पवन यादव की लड़ाई चल रहस था. 6 माह पहले 12 जून को भी इन्हीं अपराधियों द्वारा पवन यादव परगोली चलाकर हत्या का प्रयास किया गया था. जिसमें वे घायल हो गये थे.
बाद में इलाज के बाद उनकी जान बची थी. एसपी ने बताया कि नामजद अन्य भागे हुये हें. विशेष टीम में एसडीपीओ जयनगर सुमित कुमार, इंस्पेक्टर प्रवीण झा, थानाध्यक्ष बासोपट्टी इंदल यादव, देवधा थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, थानाध्यक्ष हरलाखी अशोक कुमार, थानाध्यक्ष खिरहर गोपाल कृष्ण, एएसआई राकेश कुमार,नंद किशोर सिंह शामिल थे.
भीड़तंत्र के शिकार अकलू यादव के हत्यारे भी पकड़े जायेंगे : एसपी ने बताया कि पवन यादव की हत्या के बाद गांव में मौजूद ने हत्या में शामिल एक अपराधी अकलू यादव को खदेड़कर पीट पीटकर हत्या कर दिया. इस मामले में चौकीदार किशोरी यादव के आवेदन के आधार पर बासोपट्टी थाना में कांड दर्ज की गई हे. इस मामले में भी वीडियो फुटेज के आधार पर हत्या में शामिल ग्रामीणों की गिरफ्तारी की जायेगी. उक्त मामले में सौ से 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
