अपराधियों के िनशाने पर हैं िजले के पेट्रोल पंप

मधुबनी : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पेट्रोल पंप पर या पेट्रोल पंप के कर्मियों द्वारा बैंक में रुपये जमा करने जाने के दौरान पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी है. सोमवार को सकरी थाना के रैयाम बलहा गांव में हुए पेट्रोल पंप के मालिक धनंजय झा से 6 लाख की लूट व […]

मधुबनी : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पेट्रोल पंप पर या पेट्रोल पंप के कर्मियों द्वारा बैंक में रुपये जमा करने जाने के दौरान पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी है. सोमवार को सकरी थाना के रैयाम बलहा गांव में हुए पेट्रोल पंप के मालिक धनंजय झा से 6 लाख की लूट व उनकी हत्या के मामले में पूर्व की घटना में शामिल अपराध कर्मी की भी तलाश भी पुलिस द्वारा की जा सकती है.

पेट्रोल पंप लूटकांड की पूर्व में हुईं घटनाएं 13 अप्रैल 2017 को साहरघाट थाना क्षेत्र के बसबरिया गांव में अवस्थित राजद के विधायक के पेट्रोल पंप पर तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप के दो कर्मियों से क्रमश: 15 हजार एवं 8 हजार रुपया लूट ले गए. पेट्रोल पंप कर्मी श्याम कुमार साह से 15 हजार एवं तपेश्वर यादव से 8 हजार रुपया पिस्टल की नोक पर 23000 की लूट हुई थी.
लौकही में 5.5 लाख की लूट. 28 मई 2017 को लौकही थाना क्षेत्र के आभा पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस पंप पर अपराधियों ने पंप कर्मियों को हथियार के बल पर बंदी बना लिया था. एवं पेट्रोल पंप कर्मियों से 5.50 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था. दो बाइक पर चार लुटेरों ने दो राउंड फायरिंग कर रुपया लूट कर फरार हो गए थे.
चार राउंड फायरिंग कर 16 लाख लूटे. 7 अप्रैल 2018 को मधेपुर थाना क्षेत्र के ईसराईन चौर के निकट मिथिलांचल एचपी तथा पचही गांव स्थित भारत पेट्रोलियम के निशा फ्यूल सेंटर पर दो पेट्रोल पंप लूट की घटना आधे घंटे के अंदर अपराधियों ने अंजाम दिया था. इस लूट कांड में अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग कर दोनों पेट्रोल पंप से सोलह लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था.
इस लूट कांड में नोजल मैन के अंगुठे में अपराधियों की गोली भी लगी थी. मिथिलांचल एचपी से 12 लाख रुपये एवं निशा फ्यूल सेंटर से चार लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. 14 अप्रैल 2018 को 6 लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट कांड में प्रयुक्त हथियार व लूट के 95 हजार रुपये की बरामदगी हुई थी.
जयनगर में 94 हजार की लूट. 20 अगस्त 2019 जयनगर के कमलाबाड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों हथियार के नोक पर नोजल कर्मियों से 94 हजार रुपये लूट लिए. सिर में कपड़ा बांधे बाइक सवार अपराधी पेट्रोल पंप कर्मी जब विरोध करने का प्रयास किया तो उसे पिस्टल के कुंदा से घायल कर दिया.
घायल पेट्रोल पंप कर्मी नवीन कुमार निराला व मनोज कुमार पाल ने पुलिस को बताया था कि घटना को अंजाम देने के बाद हवा में फायरिंग करते हुए भाग गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >