खजौली :प्रखंड क्षेत्र के चतरा गोबरौरा उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 9 एवं 10 में बाढ़ से क्षतिग्रस्त की मांग को लेकर वार्ड सदस्य कविता देवी व वार्ड सचिव चंदन पासवान के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तुलसियाही बलुआ टोल गांव में मुख्य सड़क से रामशीष पासवान के घर तक बाढ़ के पानी से पांच जगह पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गया. जिसके कारण पांच सौ महादलित परिवार पिछले 22 दिनों से यातायात ठप है.
प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र पासवान, सुरेश पासवान, रेखा देवी, लीला देवी, प्रमिला देवी, कुसमी देवी सहित दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि मुख्य सड़क से प्राथमिक विद्यालय बलुआ टोल तक पांच जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से गांव से बीमार लोगों अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत करने के प्रति प्रशासन व जनप्रतिनिधि उदासीन हैं. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा प्रखंड प्रशासन को लिखित आवेदन देने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं जा रहा है.
यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विरोध में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा. जिसकी सारी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन कमी होगी. प्रदर्शन करने वालों में जगदीश पासवान, श्याम प्रसाद, रामस्वरूप पासवान, महेंद्र पासवान, लालमुनि देवी, रीता देवी, निर्मला देवी, उदय शंकर प्रसाद गुप्ता, हीरा लाल पासवान, दानो देवी भी शामिल थी.
