Madhubani News : पुलिस कार्रवाई में 13 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने 24 घंटों के अंदर 13 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. एसपी योगेद्र कुमार के अनुसार विशेष कार्रवाई कर विभिन्न मामलों के 13 अभियुक्तों को गिरफ्तारी की है.

मधुबनी. पुलिस ने 24 घंटों के अंदर 13 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. एसपी योगेद्र कुमार के अनुसार विशेष कार्रवाई कर विभिन्न मामलों के 13 अभियुक्तों को गिरफ्तारी की है. जिसमें शराब कांड मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई . वहीं वारंट मामले में 5 अभियुक्तों के गिरफ्तारी के साथ अन्य कांडों में 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है. वहीं,वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने के मामले में 15 वाहन से 35 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है. वहीं 202 लीटर देसी व विदेशी शराब भी बरामदगी की गई है. इस दौरान दो बाइक भी बरामद हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >