गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, बाजार में कीमत पांच लाख रुपये
मधुबनी : पंडौल थाना क्षेत्र के पंडौल बाजार के कर्पूरी चौक के नजदीक बीते रविवार की रात पंडौल थाना के गश्ती दल ने 60 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. जब्त गांजा की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गयी है.
उक्त जानकारी सोमवार को एएसपी सदर कामनीवाला अपने कार्यालय कक्ष में ने दी. एएसपी ने बताया कि पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कर्पूरी चौक के राम बाबू साह द्वारा अवैध गांजा की तस्करी की जा रही है. उसके घर पर भारी मात्रा में गांजा की खेप आया है . थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने पुलिस टीम का गठन कर राम बाबू साह के घर पर छापेमारी कर 60 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद किया. यह गांजा दो बोरा में रखा गया था.
मौके से राम बाबू साह के साथ उसके बेटा अजीत कुमार साह को भी गिरफ्तार कर लिया गया. एएसपी ने बताया कि दोनों पिता पुत्र लगभग दो वर्षों से गांजा तस्करी के धंधे में लिप्त था. वह बंगाल से गांजा मंगाया करता था. इस संबंध में पंडौल थाना कांड संख्या 104/19 दर्ज किया गया है . छापेमारी एसआई नवी हसन खां, एसआई जे के सिंह,एसआई सुनील कुमार महतो, एएसआई अरुण कुमार, एएसआई राम प्रवेश प्रसाद शामिल थे.
