डेढ़ लाख में अब्दुल हन्नान की हत्या की दी गयी थी सुपारी
मधुबनी : बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरैल चौक पर 13 अप्रैल 2019 की शाम हुए ठेकेदार अब्दुल हन्नान उर्फ राजू के हत्या मामले में हत्या करने वाला मुख्य शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हो गयी है. उक्त जानकारी सदर डीएसपी कामनी बाला ने प्रेसवार्ता में दी […]
मधुबनी : बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरैल चौक पर 13 अप्रैल 2019 की शाम हुए ठेकेदार अब्दुल हन्नान उर्फ राजू के हत्या मामले में हत्या करने वाला मुख्य शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हो गयी है. उक्त जानकारी सदर डीएसपी कामनी बाला ने प्रेसवार्ता में दी है. डीएसपी ने बताया कि राजू हन्नान की हत्या उसके मित्र सुरेश भिंडवार ने भाड़े के हत्यारे से डेढ़ लाख रुपये में सुपारी देकर कराया था.
सुरेन्द्र भिंडवार का जरैल चौक के नजदीक पेट्रोल पंप है. उसने अब्दुल हन्नान से 75 लाख रुपये कर्ज लिया था. अब्दुल हन्नान रुपये की वापसी के लिये सुरेन्द्र भिंडवार से तगादा करता था. 13 अप्रैल की शाम सुरेंद्र भिंडवार ने फोन कर अब्दुल हन्नान को अपने पेट्रोल पंप पर बुलाया. वहां से जरैल चौक पर दोनों लाेग पान खाने के लिये गये थे.
वहां से वापसी के क्रम में अब्दुल हन्नान को भाड़े के हत्यारे ने गोली से भून दिया. इस मामले में सुरेन्द्र भिंडवार को 14 अप्रैल को ही बाबूबरही थाने के बरैल चौक से गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस हत्या मामले को सुलझाने के लिये एसपी सत्यप्रकाश ने सदर डीएसपी कामनी बाला के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बाबूबरही संजय कुमार, थानाध्यक्ष खुटौना संतोष कुमार मंडल, थानाध्यक्ष लौकहा धनंजय कुमार, ओपी अध्यक्ष ललमनिया नंद किशोर सहनी व पुलिस अवर निरीक्षक गोपाल कुमार एवं सिपाही सुरेश कुमार की टीम बनाकर मामले के खुलासे की जिम्मेदारी ली.
जयप्रकाश यादव का रहा है आपराधिक इतिहास. अब्दुल हन्नान का हत्यारा शूटर जयप्रकाश यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. अभी जिले के खुटौना एवं लौकहा थाना में किये गये 6 आपराधिक घटनाएं उसपर दर्ज है.