मधुबनी : झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र के चुनाव में शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी दुर्गानंद झा के कार्यालय कक्ष में नामांकन पत्रों की संविक्षा की गयी. नामांकन पत्रों की संविक्षा के क्रम में तीन नामांकन प्रपत्रों को रद्द कर दिया गया. निर्वाची पदाधिकारी दुर्गानंद झा ने बताया कि जिन नामांकन प्रपत्रों को रद्द कर दिया गया है उसका प्रपत्र सही ढंग से भरा नहीं गया था.
तीन का नामांकन रद्द 17 उम्मीदवार मैदान में
मधुबनी : झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र के चुनाव में शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी दुर्गानंद झा के कार्यालय कक्ष में नामांकन पत्रों की संविक्षा की गयी. नामांकन पत्रों की संविक्षा के क्रम में तीन नामांकन प्रपत्रों को रद्द कर दिया गया. निर्वाची पदाधिकारी दुर्गानंद झा ने बताया कि जिन नामांकन प्रपत्रों को रद्द कर दिया गया […]

जिन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है उनमें एनसीपी के डा. विजय कुमार झा, स्वतंत्र प्रत्याशी रामानंद सिंह और राजा राम यादव हैं. तीन प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने के बाद इस क्षेत्र में कुल 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
इन प्रत्याशियों में एनडीए के जदयू प्रत्याशी आरपी मंडल, राजद के गुलाब यादव, समाजवादी डेमोक्रेटिक से पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, आरपीआई के लक्ष्मण प्रसाद यादव, आम अधिकार मोर्चा के रमेश कामत उर्फ रमेश कुमार कामत, शिवसेना के रमानंद ठाकुर, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के सुरेंद्र प्रसाद सुमन, बसपा के राज कुमार सिंह, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रभात प्रसाद, भारतीय मित्र पार्टी के छेदी राम, आदर्श मिथिला पार्टी के रत्नेश्वर झा, पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के गंगा प्रसाद यादव, स्वतंत्र प्रत्याशी विपिन कुमार सिंहवैत, स्वतंत्र प्रत्याशी ओम प्रकाश पोद्दार, स्वतंत्र प्रत्याशी गणपति झा, स्वतंत्र प्रत्याशी संजय भारतीय, स्वतंत्र प्रत्याशी बबलू गुप्ता का नामांकन वैध पाया गया है.
8 अप्रैल नाम वापसी की तिथि
झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र में 17 प्रत्याशी के नामांकन वैध होने के बाद अब नामा वापसी पर लोगों की नजर टिकी हुई है. 8 अप्रैल तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित है. 23 अप्रैल को मतदान होना है.