35 लाख मतदाता करेंगे मतदान

मधुबनी : निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2019 की घोषणा के बाद चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गयी है. प्रशासन हर स्तर पर चुनाव की पुख्ता तैयारी में जुटी है. पहले ही दिन जिस प्रकार से आदर्श आचार संहिता के दो मामले को लेकर प्रशासन ने मामले दर्ज किये हैं. उससे यह जाहिर हो […]

मधुबनी : निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2019 की घोषणा के बाद चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गयी है. प्रशासन हर स्तर पर चुनाव की पुख्ता तैयारी में जुटी है. पहले ही दिन जिस प्रकार से आदर्श आचार संहिता के दो मामले को लेकर प्रशासन ने मामले दर्ज किये हैं. उससे यह जाहिर हो गया है कि इस बार सख्ती किस स्तर पर बरती जायेगी.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया है कि निर्वाचन आयोग के द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन का चुनाव का शिड्यूल निर्गत किया जा चुका है. जिसके अनुसार 7 चरणों में चुनाव कार्य संपन्न कराया जाना है. जिसमें तीसरे चरण में दिनांक 23 अप्रैल को झंझारपुर एवं पांचवें चरण में दिनांक 06 मई को मधुबनी में चुनाव होगा. जानकारी के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या-3014211 है.
जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या-1591950 तथा महिला मतदाताओं की संख्या-1446327 तथा अन्य मतदाता-109 है. यहां यह बता दें कि इसमें जाले व केवटी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को अलग किया गया है. इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को यदि जोड़ दिया जाये तो कुल मतदाता 35 लाख हो जाते है.
राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर,दीवार लेखन, गाड़ी पर अनाधिकृत नेम प्लेट,झंडा इत्यादि को हटाने का निदेश दिया गया है. सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों,प्रेस,एवं प्रशासन के लोगों को भी आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निदेश दिया गया है.
कोषांग का हुआ गठन : निर्वाचन कार्य को लेकर 21 कोषांगों का गठन किया गया है. जिसके नोडल पदाधिकारी संबंधित कोषांगों के कार्यो का ससमय निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे. डीएम ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का भी निदेश दिया है. जिला मतदाता हेल्पलाईन के माध्यम से संपर्क कर लोग निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं हेतु मतदाता हेल्पलाईन के नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, द्वारा सभी लोगों को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित जियो टैग तस्वीर भेजने पर त्वरित कारवाई करने का निदेश दिया. डीएम ने कहा है कि वै से मतदाता जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, वे अभी भी प्रपत्र-06 भरकर जमा कर सकते है. जिससे उनका नाम भी मतदाता सूची में जुड़ जायेगा. निर्वाचन विभाग द्वारा रंगीन उपलब्ध कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >