हरलाखी बॉर्डर पर एसएसबी ने 1050 बोतल शराब की खेप जब्त, तस्कर नेपाल भागे

हरलाखी स्थित भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्ती के दौरान 1050 बोतल शराब जब्त की है. एसएसबी को देखकर तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे. पुलिस अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है.

Madhubani News: हरलाखी स्थित भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बीओपी दिघीया कैंप के जवानों ने गश्ती के दौरान 1050 बोतल शराब जब्त की है. हालांकि कार्रवाई के दौरान सभी तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे.

एसएसबी को देखकर छोड़कर भागे शराब की बोरी

जानकारी के अनुसार, एसएसबी के जवान सीमा स्तंभों के बीच नियमित गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान नेपाल की ओर से शराब लेकर आ रहे करीब आधा दर्जन तस्करों ने जवानों को देखकर शराब से भरी बोरियां वहीं छोड़ दीं और वापस नेपाल की ओर भाग गए.

इसके बाद एसएसबी ने शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना पुलिस को सौंप दिया.

अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी

हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बरामद शराब के मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस मामले की जांच के साथ तस्करों की पहचान करने में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >