तीन शराब तस्कर, 7 पियक्कड़ सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर ने कहा है कि उत्पाद विभाग की टीम ने 14 स्थान पर छापेमारी कर 10 मामला दर्ज किया है.

मधुबनी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने बीते मंगलवार की रात जिले के खजौली, बेनीपट्टी, झंझारपुर में 14 विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर ने कहा है कि उत्पाद विभाग की टीम ने 14 स्थान पर छापेमारी कर 10 मामला दर्ज किया है. छापेमारी में तीन तस्कर सहित सात पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है. 47 लीटर देशी शराब एवं 15 लीटर विदेशी शराब सहित तस्करों के दो वाहन को जब्त किया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने कहा है कि बुधवार को झंझारपुर के प्रतापपुर में कमला नदी के किनारे तस्करों द्वारा झाड़ियों में छुपाकर रखे गए 135 लीटर नेपाली शराब जब्त किया गया है. गिरफ्तार शराब तस्कर व पियक्कड़ों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उत्पाद अधीक्षक ने कहा है कि शराब बंदी कानून के अनुपालन के लिए विभाग द्वारा प्रतिदिन छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >