नवनिर्मित शिव मंदिर में की गयी पूजा

नवनिर्मित शिव मंदिर में की गयी पूजा

नयानगर . उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत के वार्ड नंबर तीन साधुपुर गांव में नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. पंडित नवीन झा के नेतृत्व में अन्य पंडितों ने विधि-विधान से पूजा की. पूजा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया. मंदिर के निर्माणकर्ता राजेंद्र मंडल व सुभाष मंडल ने बताया कि बुधवार को अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का द्वार खोल दिया गया. मौके पर रामजी मंडल, राजेंद्र मंडल, सुभाष मंडल, रणजीत सिंह, भाजपा नेता सुबोध चौधरी आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा, नयानगर, शाहजादपुर एवं बुधामा पंचायत स्थित शिव मंदिरों में भी शिवरात्रि महोत्सव को लेकर अहले सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >