MADHEPURA जर्जर सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, राहगीर परेशान

उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बैंक चौक से कॉलेज चौक तक जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है.

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा से कौनेन बशीर की रिपोर्ट:

उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बैंक चौक से कॉलेज चौक तक जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है. हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर कई जगहों पर पानी जमा हो जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों की परेशानी काफी बढ़ गई है. सड़क पर जगह जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां समतल है और कहां गहरा गड्ढा, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है. बारिश के बाद हालात और भी खराब हो जाते हैं. जलजमाव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो जाता है, वहीं बाइक और साइकिल सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सड़क के किनारे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. व्यवसायियों का कहना है कि खराब सड़क और जलजमाव के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है. लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आम जनता को इस समस्या से राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >