ग्रामीणों ने बाइक लुटेरों को पकड़ा, हथियार बरामद

ग्रामीणों ने बाइक लुटेरों को पकड़ा, हथियार बरामद

मधेपुरा. भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधमा चांप के पास मंगलवार की रात ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को बाइक लूटने के दौरान पकड़ लिया. ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. नेहालपट्टी निवासी पवन यादव ने कहा कि जोरगामा से कटहरवा जा रहे थे. इसी दौरान एनएच-107 पर बुधमा के समीप एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर बाइक व छह हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया. हल्ला करने पर ग्रामीण पहुंचे. बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ा. ग्रामीणों ने बुधमा पंचायत सरकार भवन में तीनों बंद कर दिया. सूचना पर भर्राही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों आरोपियों को कब्जे में लिया. पूछताछ में बदमाशों ने मंटू यादव के पुत्र राजा कुमार, सुचेन पासवान के पुत्र कुमार, ललित नारायण यादव के पुत्र अमन कुमार बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >