कुलपति ने किया पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री का स्वागत

कुलपति ने किया पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री का स्वागत

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल स्मृति दिवस समारोह में भाग लेने आये पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल का बीएनएमयू के कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने स्वागत किया. मौके पर पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री ने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि भूपेंद्र नारायण मंडल राजनीति के संत थे. उनके सानिध्य में बिताये गये दिन उनके जीवन की बहुमूल्य धरोहर है. उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें भूपेंद्र नारायण मंडल के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय में उन्हें याद करने एवं उनकी स्मृतियों को ताजा करने का अवसर मिला. कुलपति ने कहा कि पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री मंगनी लाल उनके गृह जिले मधुबनी के निवासी हैं. इनसे उनका आत्मीय संबंध रहा है. वर्तमान समय में ऐसे विचारवान व ईमानदार राजनेता दुर्लभ हैं. मौके पर भूपेंद्र नारायण मंडल के पौत्र डाॅ दीपक मंडल, कुलसचिव प्रो विपिन कुमार राय, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ सुधांशु शेखर, परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव आदि उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >