जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित कीर्ति खेल मैदान में गुरुवार को माय भारत की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा, पूर्व विधायक चंद्रहास चौपाल, उप निदेशक हुस्न जहां, खेल प्रशिक्षक संत कुमार ने किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और अनुशासन, टीम भावना व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख दी. प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया. 100 मीटर दौड़ के महिला वर्ग में कुमारी मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रीति कुमारी दूसरे और करिश्मा कुमारी तीसरे स्थान पर रही. वहीं पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संजीव कुमार (रहुआ) ने प्रथम स्थान हासिल किया. आशीष कुमार (कलासन) दूसरे और आनंद राज (ग्रीन फील्ड स्कूल, सिंहेश्वर) तीसरे स्थान पर रहे. कबड्डी प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. बालिका वर्ग में युवा भिरखी की टीम विजेता बनी, जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय सकरपुरा की टीम उपविजेता रही. बालक वर्ग में ग्रीन फील्ड स्कूल, सिंहेश्वर ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय सकरपुरा उपविजेता रहा. कार्यक्रम में संत अवध कीर्ति नारायण डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो देव प्रकाश, प्रेम कुमार, मुन्ना कुमार व नीतीश कुमार भी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया. माय भारत की उपनिदेशक हुस्न जहां ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है. उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक मजबूती भी मिलती है. प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों के 35 युवा मंडलों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >