होली व रमजान को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

एसडीओ ने होली व रमजान में सौहार्द बनाये रखने की अपील की चौसा . चौसा व फुलौत थाना परिसर में गुरुवार को होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष ने की. बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान प्रखंड क्षेत्र में शांति भाईचारा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है. एसडीओ ने कहा कि होली और रमजान दोनों पर्व आपसी प्रेम सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. डीएसपी अविनाश कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर सूखे नशे बाइकर गिरोह पर नजर रखी जाएगी. बैठक में सभी ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. बीडीओ सरीना आजाद ने लोगों से अपील की होली और रमजान दोनों पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील की. मौके पर थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, पीएसआई राजकिशोर कुमार, संजय कुमार, धनंजय कुमार, शैलेन्द्र रंजन, ग्रामीण सूर्यकुमार पटवे संजय यादव, मनोवर हुसैन, संजू गुप्ता, मनोज पासवान श्रवण कुमार पासवान, कैलाश पासवान, मनीर आलम कुर्बान अली, फरीद आलम, मनोवर आलम ,दिनेश शर्मा, अजीर आलम तूफानी यादव, ग्रामीण पुलिस धर्मेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार, राजेश पासवान, आशुतोष कुमार, जमशेद आलम, कुमोद दास, जवाहर पासवान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >