पब्लिक व प्रशासन एकादश के बीच खेला गया मैच, प्रशासन ने जीता मैच

पब्लिक व प्रशासन एकादश के बीच खेला गया मैच, प्रशासन ने जीता मैच

बिहारीगंज. हाई स्कूल मैदान परिसर में गुरुवार को पब्लिक एकादश बनाम प्रशासन एकादश के बीच मैच खेला गया, जिसका उद्घाटन वार्ड पार्षद चांदनी कुमारी ने किया. प्रशासन एकादश टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय. पब्लिक एकादश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 15 ओवर में 105 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन एकादश की टीम ने ब 11 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच में निर्णायक की भूमिका कृष्णा कुमार, दीपक कुमार, सौरभ कुमार ,अविनाश कुमार, अरुण कुमार ने निभायी. मैन ऑफ द मैच समाजसेवी कन्हैया कुमार गुप्ता ने मुन्ना कुमार को दिया. उपविजेता पब्लिक टीम के कप्तान जीवन सिंह को बीपीआरओ चंदन कुमारने दिया.. विजेता टीम के कप्तान सीओ अविनाश कुमार को डॉ मिथिलेश कुमार के द्वारा कप दिया . सीओ अविनाश कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी सद्भाव, भाईचारा एवं प्रेम बढ़ता है. वहीं बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि जब खेल के मैदान में पब्लिक एवं प्रशासन खिलाड़ी के रूप में एक साथ उतरते हैं, तो सभी भेदभाव समाप्त हो जाते हैं एवं आपसी सद्भाव कायम होता है. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है. मैच में अंपायर के रूप में अनिल कुमार बंधु और सुभाष जयसवाल थे. जसीम खान एवं सोनू कुमार ने कमेंट्री किया. मौके पर भाजपा नेता विपिन कामती, मिथिलेश कुमार पासवान, वार्ड पार्षद रवींद्रनाथ ठाकुर, रंजन कुमार, रंजन यादव, निक्कू कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, तुफानी जयसवाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >