जमीनी विवाद में मारपीट, दो लोग घायल

श्रीनगर थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित चैनपुर वार्ड तीन में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये

कुमारखंड, मधेपुरा. श्रीनगर थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित चैनपुर वार्ड तीन में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया. यहां चिकित्सक ने इलाज किया. वार्ड तीन निवासी एक पक्ष के मो अमेरुन दूसरा पक्ष मो असलम के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई. एक पक्ष के घायल मो शमशेर ने बताया मेरे जमीन में दूसरा पक्ष के मो असलम में घर बना रहा था. विरोध किए तो दूसरा पक्ष के मो असलम मो जमशेद, अन्य परिजन के साथ गाली-गलौज करते हुये लाठी डंडे से मारपीट करने लगे. मारपीट की घटना में मो अमेरुन मो शमशेर घायल हो गया. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया मारपीट की जानकारी मिली है, इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >