शंकरपुर. पुलिस ने शराब के नशे में चार व दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शंकरपुर थाना क्षेत्र के कबियाही वार्ड 12 निवासी संजय कुमार, बसंतपुर वार्ड नंबर 14 निवासी संदीप कुमार, कुमारखंड थाना क्षेत्र के रामगंज वार्ड नंबर तीन निवासी चंद्रकिशोर ऋषिदेव व करजाईन बाजार थाना क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड नंबर सात निवासी नागेश्वर झा को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. वहीं एनबीडब्लू वारंटी दमगरा वार्ड नंबर चार निवासी बिलट यादव व टेंगराहा वार्ड नंबर नौ निवासी सत्यनारायण यादव को गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
