पोखर में डूबने से दो बालक की हुई मौत

पोखर में डूबने से दो बालक की हुई मौत

प्रतिनिधि, नयानगर उदाकिशनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के एपीएचसी खाड़ा के पीछे पोखर में डूबने से मंगलवार को दो बालक की मौत हो गयी. बालक की पहचान खाड़ा पंचायत के वार्ड छह निवासी बबलू ठाकुर के पुत्र पुष्कर कुमार व श्यामल सिंह के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई. ग्रामीणों ने कहा कि पोखर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी.

घटना की जानकारी मिलते ही बुधामा ओपी पुलिस, अंचलाधिकारी हरिनाथ राम, सरपंच मुन्नी देवी, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने शव को कब्जे में लेकर उदाकिशुनगंज थाना भेज दिया. सीओ ने कहा कि उदाकिशुनगंज थाना में कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया जायेगा. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दी जायेगी. ग्रामीणों ने कहा कि पोखर ज्यादा गड्ढा होने के कारण अभी तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है. वहीं मृतक रवि कुमार के परिजनों ने कहा कि कुछ दिन पहले ही घर आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >