ट्रक मालिकों का हड़ताल खत्म, उठाव शुरू

ट्रक मालिकों का हड़ताल खत्म, उठाव शुरू

मधेपुरा. बिहार खनन नीति 2024 में संशोधन की मांग को लेकर दो दिवसीय ट्रक मालिकों ने जिले में खनिज का उठाव बंद कर दिया था. पुन: मंगलवार से उठाव चालू कर दिया. यह विरोध बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन के आह्वान पर मधेपुरा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के द्वारा किया गया था. एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा मांगों में सभी बड़ी गाड़ियों की खनिज को लेकर परिचालन करने के लिए सुचारू व्यवस्था की जाय, क्षमतानुसार माइनिंग चालान लेकर चलने वाले वाहनों को किसी कारणवश चालान की अवधि समाप्त होने पर जुर्माना से मुक्त रखा जाय. दोषी वाहन स्वामी से जुर्माना लेकर ऑन स्पॉट वाहन को मुक्त किया जाय. दोषी वाहन स्वामी- चालक पर प्राथमिकी की प्रक्रिया से मुक्त रखा जाय, क्योंकि जुर्माना की रकम जमा करने के उपरांत गाड़ी को थाना से मुक्त कराने में माह-दो माह का समय व्यतीत हो जाता है सहित कई मांगें है. जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सदस्य अमित कुमार उर्फ छोटू भगत ने कहा कि नये खनन नीति में तकनीकी सुधार नहीं होने से खनन नियमों के शतप्रतिशत पालन करने वाले ट्रक व्यवसायी दंड के दायरे में आ जा रहे हैं. ऐसी स्थिति में ट्रक मालिक बर्बाद हो जा रहे हैं और व्यवसाय पर भी व्यापक असर पड़ रहा है. व्यवसाय को बचाने को लेकर ट्रक मालिकों के द्वारा सरकार से बिहार खनन नीति 2024 में संशोधन की मांग की जा रही है. वहीं अमित भगत, मनु सिंह, बबलू यादव, रामकुमार भगत,गोपाल भगत,नीरज यादव, डब्लू यादव,अरुण यादव ,संतोष साह ने कहा ट्रक मालिकों की मांगों पर अगर सरकार संशोधन नहीं करती है तो आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >