परिवहन अधिकारी ने की सड़क हादसे की जांच, परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन

अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाले उचित मुआवजे दिलाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

-हादसे के बाद प्रशासन सक्रिय, परिवहन अधिकारी ने किया निरीक्षण, बाइक जब्त- उदाकिशुनगंज बीते दिनों उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाराटेनी गांव के पास सड़क दुर्घटना में चंदन कुमार के मौत मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. शुक्रवार को जिला परिवहन थाना के अधिकारी शीतल गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने दुर्घटना के कारणों की समीक्षा कअी एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की. इस क्रम में दुर्घटनाग्रस्त चंदन कुमार की बाइक को थाना ने जब्त कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया करने की बात कही. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाले उचित मुआवजे दिलाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा. इस दौरान उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास ने भी घटना पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे कई परिवारों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति प्रभावित हो रही है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से बचें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. वही स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >