आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

डीएम ने जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मधेपुरा. जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने की. जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक व विकासात्मक समस्याओं से संबंधित 51 आवेदन प्रस्तुत किये. जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले का त्वरित, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिये आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाता है. डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर रहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर करते हुए आवेदकों को यथाशीघ्र राहत प्रदान की जाये. साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है. जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, प्रभावी और जनोन्मुख बनाया जा सके. जिला प्रशासन जनसहभागिता, पारदर्शिता और त्वरित सेवा वितरण की भावना के साथ आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >