चोरों ने डेढ़ लाख के जेवरात व नकदी की चोरी

चोरों ने डेढ़ लाख के जेवरात व नकदी की चोरी

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी में चोरों ने मंगलवार की रात्रि एक घर में चोरी की. चोरों ने डेढ़ लाख के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. इस बाबत पीड़ित पटोरी वार्ड नंबर 12 निवासी संजय कुमार सोनी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब रहने के कारण चार दिनों से सिंहेश्वर में पत्नी व बच्चों के साथ रह रहे थे. घर की चाभी पिता को दिये थे. बुधवार की सुबह पत्नी घर की साफ- सफाई के लिए पहुंची, तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. घटना की सूचना पुलिस को दी. प्रभारी थानाध्यक्ष कपिलदेव यादव मौके पर पहुंचे. पीड़ित ने बताया कि चोरों ने डेढ़ लाख रुपये का जेवरात, 20 हजार नकद चुरा लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >