उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज आदर्श थाना के दो चौकीदार सेवानिवृत्त हो गये. सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मिथिला की परंपरा के अनुसार चौकीदार बुटन पासवान और सुकन पासवान को पाग, तौलिया और माला पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर पुअनि जितेंद्र ठाकुर, राजेश चौधरी,धनेश्वर मंडल, दरोगा दयाशंकर राय, धनंजय कुमार गुप्ता, रामचंद्र पासवान, दीपक कुमार, ब्रजेश मिश्रा, चंदन कुमार, मनोज पासवान आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
