नियमित वेतन भुगतान नहीं होने पर शिक्षक संघ ने जतायी चिंता

नियमित वेतन भुगतान नहीं होने पर शिक्षक संघ ने जतायी चिंता

मधेपुरा.ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष डाॅ रत्नदीप ने की. बैठक में सभी सदस्यों ने गत चार माह से नियमित वेतन भुगतान नहीं होने पर चिंता प्रकट की. इस बावत पहल करने के लिए विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा महाविद्यालय में विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की बहाली के लिए महाविद्यालय प्राचार्य को मांग-पत्र समर्पित करने का भी निर्णय लिया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तीन अप्रैल को महाविद्यालय में नियुक्त सभी शिक्षकों का स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा. जून के अंतिम सप्ताह में गत दिनों महाविद्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले सभी शिक्षकों का एक सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. बैठक के प्रारंभ में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को गांधी-विमर्श पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया किया. बैठक का संचालन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डा सुधांशु शेखर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सह अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक कुमार राणा ने किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष सह हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ वीणा कुमारी, संयुक्त सचिव सह राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मिथिलेश कुमार, संयुक्त सचिव सह हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ कुमार सौरभ, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार यादव, मैथिली विभागाध्यक्ष डाॅ उपेंद्र प्रसाद यादव, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ रोहिणी, उर्दू विभागाध्यक्ष डाॅ यासमीन रशीदी, गणित विभागाध्यक्ष ले गुड्डु कुमार, मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ राकेश कुमार व डाॅ मधुनंदा तथा अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ कुमार गौरव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >