टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

मधेपुरा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुरहो पंचायत के कठरवा में 10 दिवसीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ मुखिया चंद्रिका देवी व रत्नेश कुमार ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. पहले दिन का मैच सहरसा बनाम मुल्किया के बीच खेला गया. मुल्किया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 144 बनाया. मैच में ड्रॉ हुआ. इसके बाद सुपर ओवर खेला गया. सहरसा ने आठ रन बनाए. उसके जवाब में मुलकिया दो रन बनाकर आउट हो गयी. सहरसा की टीम ने जीत हासिल किया. मौके पर शशि यादव, जितेंद्र यादव, निरंजन कुमार, रणधीर यादव, कमलेश्वर यादव, सौरभ, मुन्ना, गौतम, नीतीश, चंदन, अर्जुन, कैलाश यादव, सचिंद्र, विपिन यादव, सुमन प्रसाद, अरुण यादव, सुदेश यादव, जयप्रकाश यादव, व्यवस्थापक रत्नेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >