छात्र राजद ने चलाया सदस्यता अभियान

छात्र राजद ने चलाया सदस्यता अभियान

मधेपुरा. छात्र राजद जिलाध्यक्ष निखिल यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को छात्र राजद ने पार्वती विज्ञान महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया. छात्र राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्रों ने लालू यादव के विचाराधारा व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 17 महीना के कार्यकाल में दिये गये पांच लाख नौकरियां व बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, बेहतर बिहार के लिए संकल्पित व घोषित एजेंडा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण किया है और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत बनाने का कार्य किया है. सभी छात्रों ने एक स्वर में तेजस्वी यादव को आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया. मौके पर छात्र राजद नेता रोशन कुमार, जिला मीडिया प्रभारी शिवशंकर कुमार, जिला महासचिव अमित आनंद, जिला महासचिव राहुल कुमार, जिला सचिव आलोक सिंह, मानव कुमार, निरंजन कुमार, अंकेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >