सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण

सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण

अधिक पेंडिंग केस वाले थानों के लिए अलग से सर्किल इंस्पेक्टर तैनात होंगे : एसपी

उदाकिशुनगंज.

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को उदाकिशुनगंज स्थित सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों व कांडों से संबंधित पंजी का अवलोकन किया. उन्होंने रिकॉर्ड को अद्यतन रखने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. इस दौरान एसपी संदीप कुमार सिंह ने कार्यों में पारदर्शिता व अनुशासन बनाए रखने पर जोर देते हुये कहा कि सभी कांडों की नियमित समीक्षा की जाए और अनुसंधान कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके. पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी संदीप कुमार सिंह ने कहा है कि जिन थानों में मामलों की संख्या अधिक लंबित है, वहां विशेष व्यवस्था के तहत अलग से सर्किल इंस्पेक्टर की तैनाती की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य कांडों के सुपरविजन को तेज करना है, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके. एसपी ने स्पष्ट किया कि केसों की नियमित समीक्षा की जाएगी और जहां आवश्यकता होगी, वहां अतिरिक्त पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. एसपी ने कहा कि लंबित मामलों को कम करना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे, जिससे आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके. इस दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर एसडीपीओ अविनाश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सहित अन्य मौजूद थे.मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को उदाकिशुनगंज स्थित सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों व कांडों से संबंधित पंजी का अवलोकन किया. उन्होंने रिकॉर्ड को अद्यतन रखने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया. इस दौरान एसपी ने कार्यों में पारदर्शिता व अनुशासन बनाये रखने पर जोर देते हुए कहा कि सभी कांडों की नियमित समीक्षा की जाय और अनुसंधान कार्य में तेजी लायी जाय, ताकि आमलोगों को समय पर न्याय मिल सके. एसपी ने कहा है कि जिन थानों में मामलों की संख्या अधिक लंबित है, वहां विशेष व्यवस्था के तहत अलग से सर्किल इंस्पेक्टर की तैनाती की जायेगी. उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य कांडों के सुपरविजन को तेज करना है, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके. एसपी ने कहा कि लंबित मामलों को कम करना पुलिस की प्राथमिकता है. मौके पर एसडीपीओ अविनाश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >