सिंहेश्वर आदर्श थाना परिसर सिंहेश्वर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे थाना क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें. विशेषकर उन लोगों से जो अपनी फरियाद लेकर जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं. एसपी ने कहा कि वरीय अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे स्वयं लोगों के बीच जाकर मामलों का त्वरित निष्पादन करें. एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए. वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी के जनता दरबार में चार फरयादी पहुंचे. इसमें एटीएम कार्ड बदल कर फर्जीवाड़ा का मामला एसपी के सामने रखा. वहीं दो भूमि विवाद का मामले लेकर पहुंचे फरयादी नें न्याय की गुहार लगाया. हत्या के एक मामले को एसपी नें गंभीरता से लिया. इसमें पीड़ित अमोल धामिन नें एसपी को बताया पड़ोसी हरेराम पासवान और उसकी पत्नी उषा देवी नें कहा धामीन सब डायन है. इसी बात को लेकर वे लोग मारपीट करने लगे. इसमें मेरा बेटा विशाल कुमार, दामाद और बबलू, मंजेश, आशा देवी एवं अमर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद घायलों को सिंहेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायल को मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया. जिसके बाद पंचायत से लौटने के दौरान उसका बेटा विशाल बाइक से आ रहा था और गंभीर चोट कारण वह बेहोश हो कर गिड़ पड़ा. जहां से उठा कर मेडिकल कॉलेज लेकर गए डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने एसपी को बताया कि मारपीट के कारण ही उसकी मौत हो गई है. मौके पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने एसपी को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त युवक के मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने मुख्य अभियुक्त हरेराम पासवान और उसकी पत्नी उषा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष नें बताया कि अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. जिस पर एसपी साहब ने तुरंत थानाध्यक्ष को अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जनता दरबार के बाद एसपी ने थाना का औचक निरीक्षण भी किया. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और लंबित कांडों के जल्द निपटारे का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी. ताकि पुलिस और पब्लिक के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत हो सके.
एसपी ने थाना में लोगों की सुनी फरियाद, दिया कार्रवाई का भरोसा
एसपी के जनता दरबार में चार फरयादी पहुंचे. इसमें एटीएम कार्ड बदल कर फर्जीवाड़ा का मामला एसपी के सामने रखा.
